चंदौली
जिले में ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। कुचमन स्टेशन से ट्रेन छूटने के कुछ ही मिनट बाद बदमाशों ने गाजीपुर निवासी मंगरू की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी शव को दरियापुर के पास रेलवे ट्रैक पर फेंककर लगभग 7 किलोमीटर तक उसी ट्रेन में सफर करते रहे। सकलडीहा स्टेशन के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही बदमाश उतरकर फरार हो गए। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
चलती ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या, दहशत में रहे यात्री


