संस्था को और सक्रिय करने पर दिया गया बल
फर्रुखाबाद। प्रमुख साहित्यिक सामाजिक संस्था अभिव्यक्ति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक वरिष्ठ ग़ज़लकार नलिन श्रीवास्तव के संचालन एवं वरिष्ठ कवि कृष्ण कांत अक्षर की अध्यक्षता में नगर के बाग कूंचा स्थित डा., राजीव गुप्ता के निवास पर कवि गोष्ठी व बैठक का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कहा गया कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। देश काल वातावरण का चित्र साहित्य के माध्यम से कवि और साहित्यकार करते हैं। लेखनी ऐसा माध्यम है इसकी जरिए से तत्कालीन समाज की विसंगतियां उजागर होती है ताकि उनका सुधार किया जा सके। इस लिए समय पर साहित्यक आयोजन होते रहने चाहिए ताकि समाज को सकारात्मक दिशा मिल सके। बैठक में संस्था को और भी सक्रिय करने पर बल दिया गया।
बैठक के उपरान्त आत्मीय वातावरण में हुई कवि गोष्ठी मेंयुवा कवि वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाज सेवी चिकित्सक डा. राजीव गुप्ता, उपकार मणि उपकार,नलिन श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह सोमवंशी प्रगल्भ श्रीमती रत्नेश पाल, अध्यक्ष कवि अक्षर जी ने काव्यपाठ किया। संस्था के राजीव गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी सहयोग देते रहने की अपेक्षा की। इस अवसर पर अध्यापक मनोज शुक्ला, धर्मेंद्र गुप्ता, सर्वेश श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
“अभिव्यक्ति ” की काव्य गोष्ठी में पढ़ी गयीं राष्ट्रीय भावधारा की रचनाएं


