33 C
Lucknow
Sunday, May 10, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का मोर्चा, सांसद के जरिए स्वास्थ्य मंत्री को भेजा मांगपत्र

Must read

20 मई को देशव्यापी दवा बंद की चेतावनी, ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की उठाई मांग
फर्रुखाबाद। दवा की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में जिले के दवा कारोबारियों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद कर दी है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद मुकेश राजपूत के ठंडी सड़क स्थित आवास पहुंचकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग के साथ 20 मई को प्रस्तावित देशव्यापी बंद की अग्रिम सूचना भी दी गई।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों का कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है। छोटे और मध्यम स्तर के दवा विक्रेताओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना था कि दवा व्यवसाय केवल व्यापार नहीं बल्कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी जिम्मेदारी भी है, ऐसे में बिना प्रत्यक्ष निगरानी के ऑनलाइन दवा बिक्री कई स्तर पर नुकसानदायक साबित हो सकती है।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि दवा विक्रेताओं को विभिन्न नियमों और धाराओं के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। कभी किसी धारा तो कभी किसी जीआरएस अथवा अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं के जरिए दवा व्यापारियों का मानसिक उत्पीड़न किया जाता है, जिससे कारोबारियों में असंतोष बढ़ रहा है। संगठन ने मांग की कि दवा विक्रेताओं के साथ हो रहे इस प्रकार के व्यवहार पर भी रोक लगाई जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो 20 मई को संगठन के बैनर तले देशभर में दवा कारोबार बंद रखा जाएगा। इस दौरान मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रखने की तैयारी की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article