27 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

रोड रेज का मामला: कार सवार युवकों को बेल्ट से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Must read

 

हमीरपुर
राठ क्षेत्र में रोड रेज की गंभीर घटना सामने आई है। बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक कार में सवार दो युवकों को रोककर बेल्टों से बेरहमी से पीट दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

पीड़ित जितेंद्र, निवासी महोबा जिले के रायनपुर गांव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी जगत सिंह के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने औंता गांव आए थे। रात में दोनों राठ कस्बे में ब्यूटी पार्लर का काम कर वापस लौट रहे थे।

जितेंद्र के अनुसार, सरसई रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने उनकी कार में टक्कर मार दी और फिर रास्ता रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर खींच लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने जितेंद्र को बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर खेतों की ओर भागे। वहीं, दूसरे युवक जगत सिंह को हमलावरों ने नाले में गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद दोनों घायल किसी तरह बचकर निकले और पुलिस को सूचना दी। इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

मामले में अनूप सिंह, राठ कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article