34.8 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

जौनपुर में तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर, बच्चे की मौत, 3 गंभीर घायल

Must read

जौनपुर: जौनपुर (Jaunpur) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे 8 वर्षीय मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल (injured) हुए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि घटना पवारा थाना क्षेत्र के सजई कला गांव में उस वक्त घटी, जब मासूम अपने परिवार के सदस्यों के साथ सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्चे के परिवार वाले और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article