27 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

सास का आरोप: बहू और मायके पक्ष पर मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज

Must read

 

हमीरपुर
राठ कस्बे में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक सास ने अपनी बहू और उसके मायके पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मुहाल सिकंदरपुरा निवासी रज्जो, पत्नी कल्लू ने बुधवार को राठ कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहू आए दिन घर में विवाद करती है और परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करती है।

पीड़िता के अनुसार, बहू अक्सर आत्महत्या की धमकी देकर पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की बात कहती है। इससे परिवार में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है।

शिकायत में बताया गया कि 26 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे बहू दीपिका के कहने पर उसके मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे। इनमें उसके पिता, उनकी पत्नी, दो फूफा और एक फूफा का बेटा शामिल थे।

आरोप है कि घर पहुंचते ही इन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और रज्जो के बेटे दिनेश के साथ मारपीट की। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मामले पर अनूप सिंह, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article