हमीरपुर: हमीरपुर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां NH-34 पर रोडवेज बस और बाइक (Roadways bus and bike) की टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत (painful death) हो गई। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा पुल के पास उस समय हुई जब महिला अपने छोटे बेटे के साथ बाइक से भतीजे के शादी समारोह में जा रही थी।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और NH-34 पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची हमीरपुर पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बस चालक और वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।


