नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव डुढियपुर त्योरी निवासी श्यामवीर उर्फ सुखेन्द्र रविवार सुबह लगभग 9 बजे खेत से बापस घर आ रहा था। तभी गांव के ही निवासी युवक व उसके साथियों ने रंजिश को लेकर श्यामवीर को गालीगलौज किया। गालीगलौज का विरोध करने पर युवक व उसके साथियों ने श्यामवीर को लाठी डंडे व टकोरा से मारपीट कर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में श्यामवीर उर्फ सुखेन्द्र चोटिल हो गया। थाना पुलिस को श्यामवीर उर्फ सुखेन्द्र ने युवक व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।
बदमाशों ने युवक पर बरसाई लाठियां, चोटिल कर हुए फरार, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर


