27 C
Lucknow
Sunday, May 3, 2026

रायबरेली में 17 दिन बाद खुलेगा युवक की मौत का राज, कब्र से निकाला गया शव

Must read

 

रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब नया मोड़ ले चुकी है। घटना के 17 दिन बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।

मृतक राहुल, पूरे महेश बख्श मजरे कंदरावां का निवासी था। परिजनों के अनुसार, 16 अप्रैल को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नसीरपुर गया था। उसी रात उसके दोस्तों ने राहुल की मां अनीता को फोन कर बताया कि वह बीमार है और उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।

जब परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, तो दोस्तों ने उन्हें वापस लौटने के लिए कह दिया। कुछ ही देर बाद वही दोस्त राहुल का शव उसके घर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना से परिजन सदमे में आ गए और परिस्थितियों को समझ नहीं पाए।

घटना के समय बदहवास परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही पूरे तीर खरौली घाट पर राहुल के शव को दफना दिया था। हालांकि बाद में राहुल की मां ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया और न्याय की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए और उपजिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

इस संबंध में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक निगरानी में शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article