27 C
Lucknow
Sunday, May 3, 2026

ट्यूबवेल में लगी आग, 15 क्विंटल गेहूं जलकर राख

Must read

 

कौशांबी के सिराथू तहसील क्षेत्र के लुकिया गांव में रविवार दोपहर एक ट्यूबवेल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की इस घटना में ट्यूबवेल के अंदर रखा लगभग 15 क्विंटल गेहूं जलकर पूरी तरह राख हो गया।

बताया जा रहा है कि यह ट्यूबवेल सैनी कोतवाली क्षेत्र के भरेठाबाग गांव निवासी कालका प्रसाद साहू का है। पीड़ित के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे अचानक ट्यूबवेल के कमरे में आग लग गई, जिससे वहां रखा अनाज चपेट में आ गया।

आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ट्यूबवेल के अंदर रखा सारा गेहूं जलकर नष्ट हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पीड़ित कालका प्रसाद ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article