=श्रमिकों को बताया संस्थान की असली ताकत
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। डीपीएस मे मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को सम्मानित कर संस्थान ने एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने कर्मचारियों को माला पहनाकर और उपहार देकर उनका सम्मान किया,
विद्यालय के निदेशक विजय कटियार और निदेशिका सुनीता कटियार ने कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए मजदूर दिवस को श्रमिकों के संघर्ष और योगदान का प्रतीक बताया। प्रबंधन के मुताबिक, संस्थान की प्रगति में कर्मचारियों की भूमिका अहम है, लेकिन जमीनी स्तर पर प्राइवेट स्कूलों में काम करने वाले कर्मचारियों की वेतन संरचना और कार्य परिस्थितियों पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।
कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक कार्तिकेय कटियार, कनिका कटियार और प्रिंसिपल अनुभव लाल ने भी श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की।


