29 C
Lucknow
Friday, May 1, 2026

“सपा ने अपनी सत्ता मे सड़कों में घोटाला किया, अब एक्सप्रेस-वे पर ज्ञान दे रही”

Must read

– फर्रुखाबाद में सांसद मुकेश राजपूत का करारा हमला
– बोले फर्रुखाबाद एक अकेला प्रदेश में जनपद जिसे दो एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए मिला लिंक एक्सप्रेस- वे
– बोले बाहरी को कभी जिले की जनता नहीं किया स्वीकार
– आज कहां है खुद को जीता हुआ बताने वाले?
फर्रुखाबाद। जिले की राजनीति में बयानबाज़ी अब खुलकर टकराव में बदल गई है। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि “जिन्होंने अपने शासन में सड़कों की लंबाई और चौडाई तक में खेल किया, वे आज एक्सप्रेस-वे पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।” फर्रुखाबाद एक ऐसा उत्तर प्रदेश में जिला है जिसे हमारी केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने दो एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम किया और भारी भरकम लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को हरी झंडी दी, इसके बाद जिला विकास के सभी दरवाजों के समीप होगा।
सांसद ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में मानकों से कम सड़कें बनाकर सरकारी धन की खुली बंदरबांट हुई, और फर्रुखाबाद के विकास को योजनाबद्ध तरीके से रोका गया। उन्होंने कहा कि “जिले का हक छीनकर विकास को सैफई और इटावा की तरफ मोड़ दिया गया, यही सपा का असली मॉडल था।”?
समाजवादी पार्टी पर तीखा वार करते हुए मुकेश राजपूत ने कहा कि “जो नेता खुद को ‘जीता हुआ सांसद’ बताते थे, आज जनता के बीच दिखते तक नहीं हैं। चुनाव के समय दिखना और बाद में गायब हो जाना उनकी पुरानी आदत है।”
सबसे बड़ा दावा करते हुए सांसद ने एक्सप्रेस-वे को लेकर बड़ा राजनीतिक मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि “पूरे प्रदेश में गिनिए,कितने जिले सीधे एक्सप्रेस-वे से जुड़े हैं और कितने दूर हैं, लेकिन फर्रुखाबाद एक ऐसा प्रदेश में जनपद है जिसे दो-दो एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण स्वीकृत कराया गया है।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार से लगातार प्रयास कर अकेले फर्रुखाबाद के लिए यह बड़ी सौगात दिलाई गई है। यह जिले के विकास की दिशा बदलने वाला कदम है।”
सांसद ने “बाहरी बनाम स्थानीय” मुद्दे को भी हवा दी और कहा“फर्रुखाबाद की जनता ने बाहरी चेहरों को कभी स्वीकार नहीं किया, और आगे भी नहीं करेगी। यहां की जनता अब काम देखती है, चेहरे नहीं।”
फर्रुखाबाद में एक्सप्रेस-वे को लेकर सियासी संग्राम चरम पर है। एक तरफ सत्तापक्ष लिंक एक्सप्रेस-वे को अपनी बड़ी उपलब्धि बता रहा है, तो दूसरी तरफ विपक्ष सवाल उठा रहा है। साफ है कि आने वाले समय में इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाम पुराने आरोप ही जिले की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा बनने वाला है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article