38 C
Lucknow
Tuesday, April 28, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर और वैन की टक्कर में चार बरातियों की मौत, तीन घायल

Must read

 

हमीरपुर
नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक मारूति वैन और तेज रफ्तार डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, कुरारा थानाक्षेत्र के ग्राम डामर से कुशवाहा समाज की बरात कबरई थानाक्षेत्र के ग्राम खड्डी पहरा (महोबा) जा रही थी। बरात में शामिल कुछ लोग मारूति वैन से यात्रा कर रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गई।

छिरका के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मारूति वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस दर्दनाक हादसे में उर्दना निवासी मोहन (20), तिंदुही निवासी आशीष (30), डामर निवासी कमलेश सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं रोहित (19), दिलीप (24) और बाबूजी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article