42 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, डीएम अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह का औचक निरीक्षण

Must read

– डीएम अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह का औचक निरीक्षण
– नकल पर जीरो टॉलरेंस

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए जनपद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।

निरीक्षण के दौरान टीम ने रखा बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का दौरा किया। यहां उपस्थिति के आंकड़े भी सामने आए—रखा बालिका इंटर कॉलेज में 240 के सापेक्ष 175 अभ्यर्थी, जबकि राजकीय पॉलीटेक्निक में 240 के सापेक्ष 173 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों और ड्यूटी में लगे पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराई जाए। प्रवेश प्रक्रिया, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा करते हुए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो प्रतिदिन दो पालियों में संचालित हो रही है—पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक। प्रत्येक पाली में 7104 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए सभी केंद्रों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, जो लगातार निगरानी रखते हुए परीक्षा प्रक्रिया को नियंत्रित कर रहे हैं।

प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article