42 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

दीप्सा हॉस्पिटल के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, अभिनव कुमार की पहल की सराहना

Must read

– मुख्य अतिथि डॉ. नवल किशोर व्यस्तता के चलते नहीं पहुंच सके
– अपने सन्देश मे बताया अभिनव को भविष्य का राजनैतिक स्तम्भ
– निदेशक दिव्यांशु को बताया अपना सगा छोटा भाई
उन्नाव। सहजनी क्षेत्र में रविवार को आयोजित दीप्सा हॉस्पिटल के स्वास्थ्य शिविर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया। शिविर का आयोजन वरिष्ठ सपा नेता अभिनव कुमार द्वारा किया गया, जिनकी पहल को क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
अभिनव कुमार, पूर्व विधायक दीपक कुमार के पुत्र हैं और उनके दादा मनोहर लाल उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ सामाजिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रियता के कारण उनकी पहचान तेजी से मजबूत हो रही है।
इस शिविर में अंतर्राष्ट्रीय कैंसर सर्जन और सपा नेता डॉ. नवल किशोर को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचना था, लेकिन रविवार को लखनऊ स्थित उनके लक्ष्य हॉस्पिटल मे मरीजों के अत्यधिक ऑपरेशन होने की व्यस्तता के चलते वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। हालांकि उन्होंने संदेश भेजकर अभिनव कुमार और दीप्सा हॉस्पिटल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभिनव एक सक्षम नेता हैं और भविष्य में मजबूत राजनीतिक स्तंभ साबित हो सकते हैं।इस दौरान उनके कई समर्थक उनके आने की आहट से सुबह से ही यहाँ डटे रहे।
डॉ. नवल किशोर शाक्य ने अस्पताल से अपने जुड़ाव का भी जिक्र किया और कहा कि वह जल्द ही यहां आकर अपना बेहतर मार्गदर्शन देंगे, ये अस्पताल उनका अपना जैसा है । उन्होंने दीप्सा हॉस्पिटल के निदेशक दिव्यांशु कटियार की भी खुलकर प्रशंसा की और उन्हें अपने छोटे भाई जैसा बताया।
शिविर में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न रोगों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। ग्रामीणों ने इस पहल को राहत भरा कदम बताया, खासकर ऐसे समय में जब गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं।
सहजनी में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर केवल एक मेडिकल कैंप नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार का उदाहरण बनकर उभरा है। अभिनव कुमार की सक्रियता ने यह संकेत दिया है कि वे राजनीति के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article