39 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

बर्थडे पार्टी में आया युवक बना हादसे का शिकार, नदी में डूबकर मौत; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

Must read

शाहजहांपुर (तिलहर)। थाना क्षेत्र के ढकिया रघा गांव में जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पार्टी में शामिल होने आया एक युवक नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार थाना कांट क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी शोबिंद (20) अपने मित्र धीरपाल के घर उसकी बहन के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। शनिवार दोपहर वह अपने दोस्तों के साथ पास ही बहने वाली कठिना नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद युवकों ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को फोन कर बुलाया गया था और साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article