यूथ इण्डिया संवाददाता
नवाबगंज, फर्रूखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव कुतबुद्दीनपुर में शुक्रवार को एक विवाद उस समय बढ़ गया जब खेत जा रहे प्रदीप कुमार को गांव के ही एक युवक और उसके साथियों ने गालीगलौज करते हुए धमकी दी। विवाद की वजह प्रदीप कुमार द्वारा बिना अनुमति के विद्युत लाइन खिंचवाना बताया जा रहा है, जिससे आरोपी युवक और उसके साथी नाराज थे।
प्रदीप कुमार के विरोध करने पर विवाद ने उग्र रूप ले लिया और युवक व उसके साथियों ने मारपीट करने की कोशिश की। इस बीच गांव के महेश चंद्र ने झगड़े को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने धमकी देते हुए घटनास्थल से भाग गए। घटना के बाद पीडि़त प्रदीप कुमार ने थाना नवाबगंज में चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, हम निष्पक्ष जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
गांव कुतबुद््दीनपुर में मारपीट और घमकी का मामला, जांच शुरू


