32 C
Lucknow
Saturday, April 18, 2026

बाइक से घर वापस जा रहे युवक को अज्ञात बोलेरा ने मारी टक्कर, घायल

Must read

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के कस्बा अमृतपुर निवासी अमन पुत्र मुकेश जो थाना राजेपुर के गांव भाऊपुर से अपने घर के लिए आ रहा था। फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग पर इस दौरान अज्ञात बुलैरो ने रोड पर पहुंचते ही टक्कर मार दी जिससे अमन गंभीर घायल हो गया।
घायल युवक को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। व 112 पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिसने जांच पड़ताल की। तब तक अज्ञात बुलैरो मौके से भाग चुकी थी जानकारी के अनुसार पता चला है कि अमृतपुर कस्बा निवासी अमन पुत्र मुकेश भाऊपुर चौरासी से अपने घर अमृतपुर आ रहा था टक्कर से बाइक क्षत्रिग्रस्त हो गई। व युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं जिसको पुलिस की सहायता से 108 एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्ष दर्शी की माने तो अज्ञात बुलेरो इतनी तेज थी कि। बाइक सवार जमीन पर 10 मीटर आगे जा गिरा। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article