सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का जनपद भ्रमण
फर्रुखाबाद। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता रि. लेफ्ट. कर्नल शरद शरण ने जिला संगठन सैनिक प्रकोष्ठ की सांगठनिक बैठक ली।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ताराधेश्याम सविता ने बताया कि सैनिक प्रकोष्ठ की सांगठनिक बैठक भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर में सैनिक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष हरमोहन सिंह के प्रतिष्ठान पर प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने रक्षामंत्री कार्यकाल में सैनिकों के लिए ऐतिहासिक कानून बनाए थे, उनका वो ॠण हम लोग अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाकर चुकाएंगे।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश को अखिलेश यादव जैसे शिक्षित और विजनरी लीडर की आवश्यकता है,। आज प्रदेश देश में बेरोज़गारी में नम्बर वन है, वर्तमान सरकार ने सैनिक भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करके देश के युवाओं के साथ छलावा किया है।
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने खिमसेपुर निवासी समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता के घर पर बैठक कर के संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजीव कुमार, प्रदेश सदस्य छोटे सिंह यादव, जिलाध्यक्ष के के यादव, जिला सचिव अजीत यादव, जिला सचिव रुकमंगल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह शाक्य, जिला सचिव यशवंत सिंह बिसेन, विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर हरमोहन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कायमगंज भुवनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, जिला सचिव ओम निवास सिंह, जिला सचिव रूप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सदर राकेश श्रीवास्तव, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, जिला सचिव धनपाल सिंह आदि सैनिक प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।


