29 C
Lucknow
Wednesday, April 22, 2026

नेशनल हाईवे किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Must read

 

हमीरपुर
सुमेरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम नेशनल हाईवे–34 के किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव लीणा नाला के पास सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसे देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू की। देर रात तक पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला गला दबाकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच हर संभव पहलू से की जा रही है। तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि महिला की पहचान और घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

गौरतलब है कि इसी स्थान के पास 26 मार्च की रात भी एक महिला का शव मिला था, जिसका चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत था। उस मामले में भी अभी तक न तो शव की पहचान हो पाई है और न ही घटना का खुलासा हुआ है। ऐसे में एक ही स्थान पर दो बार महिला शव मिलने से पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article