33 C
Lucknow
Tuesday, September 15, 2026

गेहूं क्रय केंद्रों की अव्यवस्था पर उठी आवाज, डीएम से कार्रवाई की मांग

Must read

 

शाहजहांपुर। जनपद में गेहूं खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि अधिकांश क्रय केंद्रों पर किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सुबोध कुमार मिश्र ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि कई केंद्र जमीनी स्तर पर संचालित ही नहीं हो रहे हैं। वारदाना की कमी का हवाला देकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। मजबूरी में किसान अपना गेहूं बिचौलियों को 2250 से 2300 रुपये प्रति कुंतल के बीच बेचने को विवश हैं। पत्र में कहा गया है कि क्रय केंद्रों की अव्यवस्था और मनमानी से किसानों व आमजन में आक्रोश बढ़ रहा है, जिससे सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की है कि क्रय केंद्रों पर सुचारु रूप से खरीद सुनिश्चित कराई जाए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रशासन से किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article