40 C
Lucknow
Monday, April 20, 2026

थलापति विजय-संगीता तलाक मामले की सुनवाई आज

Must read

हैदराबाद
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के तलाक मामले में आज चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। इस मामले को लेकर लंबे समय से सोशल मीडिया पर दोनों के बीच अनबन और अलगाव की अटकलें लगाई जा रही थीं, हालांकि दोनों ने सार्वजनिक रूप से इस पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता सोर्नालिंगम ने इस साल 24 फरवरी को तलाक की अर्जी दाखिल की थी। प्रारंभ में इस मामले की सुनवाई 26 फरवरी को तय थी, लेकिन बाद में इसे टालकर 20 अप्रैल कर दिया गया था। अब इस पर अदालत में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

पिछले कुछ वर्षों से संगीता के विजय के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने को लेकर भी चर्चा होती रही है, जिससे दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलों को और हवा मिली। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं की गई है और मामला पूरी तरह अदालत की कार्यवाही के दायरे में है।

जानकारी के मुताबिक, तलाक याचिका में मानसिक तनाव और वैवाहिक जीवन में असहमति जैसे कारणों का उल्लेख किया गया है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि याचिका में रिश्तों में विश्वास टूटने जैसी बातें शामिल हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कानूनी सूत्रों के अनुसार, इस मामले में दोनों पक्षों के बीच बातचीत की संभावना भी बनी हुई है और आपसी सहमति से समाधान की कोशिशें की जा सकती हैं। यदि ऐसा होता है, तो मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से निपट सकता है, अन्यथा अदालत प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अभिनेता विजय स्वयं कोर्ट में उपस्थित होंगे या अपने वकील के माध्यम से अपना पक्ष रखेंगे। इस मामले को लेकर तमिल फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों के बीच भी लगातार चर्चा बनी हुई है, जबकि अदालत के फैसले का सभी को इंतजार है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article