34 C
Lucknow
Sunday, April 19, 2026

जमीनी तैयारी कर रहे सपा के पूर्व सैनिक, 2027 की तैयारी

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद के नवाबगंज कस्बा में रविवार को समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक हुई।
पार्टी प्रवक्ता,सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि नबावगंज में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के के यादव की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान रिक्त पदों पर कुछ पदाधिकारी भी मनोनीत किए गए।
सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के के यादव ने कहा कि हमारे संगठन के सभी पदाधिकारी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

गांव-गांव, बूथ-बूथ सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी 2027 के चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए विजन को आगे ले जाने के कैप्टन हरि सागर सक्सेना को विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर मनोनीत किया गया। साथ ही कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष के पद पर भुवनेश कुमार का मनोनयन हुआ। इसी क्रम में अशोक कुमार को जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष तथा रामपाल सिंह को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष शके के यादव ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे तथा सैनिक प्रकोष्ठ की टोपी तथा फूल-मालाएं पहनाकर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी ।

इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, कैप्टन मलखान सिंह, छोटे सिंह यादव, प्रदेश सदस्य राजू शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर यशभान सिंह, जिला सचिव हरि सिंह यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल सिंह, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, जिला सचिव रमेश यादव, जिला सचिव बैजनाथ सिंह तथा अन्य पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article