कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटा समाज
फर्रुखाबाद। भगवान परशुराम जयंती की रविवार को नगर में में धूम रहेगी। ब्राह्मण समाज सेवा समिति का कार्यक्रम सुबह ब्राह्मण समाज धर्मशाला में रखा गया है वहीं दूसरी ओर ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति के बैनर तले साधु संतों के संरक्षण में बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में सुबह से ही कार्यक्रम होगा।
आगामी 19 अप्रैल को मनाई जाने वाली भगवान परशुराम जयंती को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ब्राह्मण समाज सेवा समिति की शोभा यात्रा संयोजक एवं अन्य जिम्मेदार घर-घर जाकर यात्रा को सफल बनाने के लिए ब्रह्म समाज के लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।सौरभ मिश्रा को यात्रा का संयोजक बनाया गया है।
ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री लाला राम दुबे व समाज के कई गणमान्य लोग एवं पदाधिकारी उपस्थित रह कर भगवान परशुराम शोभायात्रा के सफल बनाने के लिए जुटे हैं। ब्राह्मण समाजसेवा समिति के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह 9:00 बजे हवन यज्ञ व विचार रह गोष्ठी होगी जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्तर के विद्वान डा शिव ओम अंबर भागीदारी करेंगे।
यात्रा संयोजक सौरभ मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शाम 5 बजे पंडा बाग मंदिर से प्रारंभ होकर ब्राह्मण समाज धर्मशाला तक निकाली जाएगी।इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के सभी लोगों से यात्रा में भागीदारी करने की अपील की है।
वहीं दूसरी ओर ब्राह्मण जन सेवा समिति के तत्वावधान में 19 अप्रैल को ही बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में हवन , पूजन, विचार गोष्ठी भंडारा इत्यादि होगा जिसमें संत समाज की मौजूदगी रहेगी इसके लिए संस्था के संस्थापक नारायण दत्त द्विवेदी महिला अध्यक्ष प्रीति पवन तिवारी व अन्य पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं।
नारायण दत्त द्विवेदी ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से हवन पूजन होगा विचार गोष्ठी होगी और दोपहर 1:00 बजे भंडारा व प्रसाद वितरण होगा ।इस दौरान ईश्वर दास ब्रह्मचारी महाराज ,ओमकार दास ब्रह्मचारी महाराज कमल लोचन महाराज आदि पूजा अर्चना कराएंगे। समिति की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रीति पवन तिवारी ने सभी से भागीदारी करने की अपील की है।


