38 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक सवार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Must read

सीतापुर

जनपद में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर के पास हुआ, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, खैराबाद क्षेत्र के दसई खेड़ा गांव निवासी अंकुल (22), देवीदास (24) और विष्णु कुमार (23) बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने कचनार जा रहे थे। रास्ते में निजामपुर के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सामने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंकुल और देवीदास को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विष्णु कुमार की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।
प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और बाइक का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article