35 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भव्य स्वागत, संगठन मजबूती का दिया संदेश

Must read

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के फर्रुखाबाद नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे वातावरण में उत्साह एवं जोश का माहौल देखने को मिला।

नगर में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई शिवाशीष तिवारी (कोर्डिनेटर प्रभारी एटा) ने की, जिन्होंने प्रथम स्वागत करते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से तन्मय मिश्रा, स्पर्श मिश्रा, आदित्य मिश्रा सहित युवा टीम सक्रिय रूप से स्वागत में जुटी रही। इसके साथ ही पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, हिलाल सफाई, खुशहाल मियां, उजैर खान, जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी, नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, मृत्युंजय शर्मा, मनोज कुमार गंगवार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संघर्ष ही पार्टी की असली ताकत है, और आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भी तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह नारेबाजी और स्वागत के दौरान उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि कांग्रेस संगठन फर्रुखाबाद में सक्रियता के साथ अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

समूचा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article