32 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

सपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक, चुनावी तैयारी पर हुई चर्चा

Must read

 

फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का सैनिक संगठन बहुत ही निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है ।
सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के. के. यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पूर्व सैनिकों को एक राजनीतिक मंच दिया नेता जी स्व.मुलायम सिंह यादव ने रक्षामंत्री रहते हुए सैनिकों के लिए जो बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किया था उसका ॠण अदा करने का वक्त आ गया है। हम सब मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनायेंगे।
इस दौरान समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता अपनी कमेटी के साथ कार्यालय में आकर जिला अध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव के संघर्षमय कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय पर उनका स्वागत सम्मान किया।
इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रामाधार सिंह, प्रदेश सदस्य छोटे सिंह, बृजेश कुमार राव, बेच लाल यादव, जिला उपाध्यक्ष वृषसेन यादव, कश्मीर सिंह, जिला सचिव रूप सिंह, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, सभासद मुदस्सिर खान, प्रधान देवरामपुर पवन कठेरिया, महेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, राकेश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार यादव, ओमप्रकाश, जयसिंह शाक्य, श्यामवीर सिंह, यशवंत सिंह, नन्हेंलाल, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, विवेक भारद्वाज आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे। यह जानकारी सपा प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article