फर्रुखाबाद। हिन्दू रक्षा मंच के स्थापना दिवस सोमवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन शिव वाटिका लॉन, रखा चौराहा फतेहगढ़, में होगा।
यह जानकारी देते हुए संस्था की राष्ट्रीय महासचिव गुप्ता पाठक ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्वासा ऋषि आश्रम के महन्त ईश्वरदास ब्रह्मचारी होगे व विशिष्ट अतिथि डा० मिथलेश अग्रवाल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य विवेकानन्द करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन दोपहर 12:30 बजे से होगा उन्होंने सभी सदस्यों व हिंदू जनों से कार्यक्रम में समय पर पहुंचने की अपील की है।
हिंदू रक्षा मंच का स्थापना दिवस आज


