29 C
Lucknow
Friday, May 1, 2026

2 रुपये के विवाद में दुकानदार की उंगली काटी

Must read

सिगरेट के पैसे को लेकर हुआ विवाद, दुकानदारों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ा
कानपुर। जनपद के बिल्हौर थाना क्षेत्र में मामूली पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां सिर्फ 2 रुपये के लिए एक दुकानदार की उंगली काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार एक युवक ने दुकान से 7 रुपये की सिगरेट खरीदी थी और दुकानदार को 5 रुपये दिए। जब दुकानदार ने उससे बाकी 2 रुपये और मांगे, तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने गुस्से में आकर दुकानदार की उंगली काट दी। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घायल दुकानदार को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article