फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में गंभीर हालत में भर्ती कराए गए एक वृद्ध की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोग अस्पताल में बिलखने लगे।
जानकारी के अनुसार, थाना कादरीगेट क्षेत्र के अंतर्गत पांचाल घाट निवासी 65 वर्षीय सुखराम पुत्र हरि सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें रात करीब एक बजे उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया।
लोहिया अस्पताल में भर्ती वृद्ध की इलाज के दौरान मौत


