मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री 17 अगस्त को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पिता के अनुसार उनकी पुत्री 17 अगस्त 2026 को करीब 3:30 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने आसपास के स्थानों और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


