अधिशाषी अधिकारी,चेयरमैन की उपस्थिति में दिलवाई गई गोपनीयता की शपथ…!!
#जलालाबाद/ शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जलालाबाद में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी प्रभात रॉय ने अधिशाषी अधिकारी एच.एन.उपाध्याय ओर चेयरमैन शकील अहमद खां एवं बोर्ड के अन्य सभी सदस्यों की उपस्थित गोपनीयता की शपथ दिलवाई…ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद बोर्ड के लिए 14 मार्च 2026 को 5 सदस्यों की नॉमिनेट किया गया था,जिस क्रम में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय के सभागार कक्ष में नामित सभासद अनंतराम सागर,प्रदीप मिश्रा,सुधीर गुप्ता,गौरव प्रताप राघव एवं श्रीमती कुसुम शर्मा को उपजिलाधिकारी प्रभात रॉय ने गोपनीयता की शपथ दिलवाई एवं उनके अग्रिम भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी…इस दौरान अधिशाषी अधिकारी एच.एन.उपाध्याय एवं शकील अहमद खां ने भी सभी नामित सभासदों को शुभकामनाएं प्रेषित की…!!
इस दौरान कार्यक्रम में पालिका बोर्ड के सभी सभासदों में अजय गुप्ता,मनोज अग्निहोत्री,मंजूम खान गुड्डे,सभासद पति मनोज दिवाकर,आकाश गुप्ता उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद जीशान ने किया एवं कार्यालय लिपिक अवधेश सिंह,नितिन शर्मा,मुकेश दीक्षित एवं सुधीर राठौड़,अजीत श्रीवास्तव,राममोहन,राम सिंह रामू वाल्मीकि,नीतेश कटियार,सुजीत शुक्ला,मोहमद कैफ सहित सभी पालिकाकर्मी एवं नगर के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे है…!!


