कमीशनबाजी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
फर्रुखाबाद। विकासखंड बढ़पुर में तैनात ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर वंशिता गुप्ता को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर सामने आई बातचीत को लेकर दावा किया जा रहा है कि सरकारी व्यवस्था से जुड़े कामकाज में कमीशन और हिस्सेदारी को लेकर कई अहम बातें सामने आई हैं। संबंधित बातचीत को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि संबंधित अधिकारी की भूमिका शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यों में बताई जाती है। आरोपों में अधिकारी, अध्यापक और हिस्सेदारी से जुड़ी बातचीत का जिक्र किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि वंशिता गुप्ता को लेकर पहले से ही स्थानीय स्तर पर चर्चाएं होती रही हैं और अब फोन में कैद बताई जा रही बातचीत ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों में यदि किसी तरह की आर्थिक हिस्सेदारी की बात सामने आ रही है तो उसकी वास्तविकता क्या है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर जांच की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को संबंधित बातचीत की सत्यता, उसमें शामिल लोगों तथा लेन-देन के आरोपों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।


