प्रवीन कुमार
इटावा के ग्राम चकरनगर में आज एक खास नज़ारा देखने को मिला, जब चर्चित यूट्यूबर रिचा सिंह और बबली रामपुरा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर समाजसेवी छोटू गौतम ने दोनों का फूल-मालाओं और सम्मान के साथ अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों में अपने पसंदीदा यूट्यूबरों के साथ फोटो और वीडियो बनाने की जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली। माहौल पूरी तरह उत्साह और खुशी से भरा रहा। यूट्यूबर रिचा सिंह और बबली रामपुरा ने भी सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि गांव का यह प्यार और अपनापन उनके दिल में हमेशा रहेगा।
उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इस खास मौके पर गांव के कई युवा और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। इटावा की धरती पर प्रतिभाओं का सम्मान, यही है असली पहचान!


