33.6 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

रेलवे ट्रैक पर युवक ने की आत्महत्या, मिला क्षत-विक्षत शव

Must read

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह (Giridih) जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक में मंगलवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक (railway track) पर मिला। मृतक की पहचान हरिचक निवासी प्रकाश दास (30) पुत्र टुपलाल दास के रूप में हुई है।

आत्महत्या (suicide) के पीछे का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय सूत्रों का कहना है कि घरेलू कलह के कारण उसने यह कदम उठाया होगा। सुबह-सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पचंबा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पड़ोसियों के अनुसार, प्रकाश दास अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पेंटर का काम करता था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article