29 C
Lucknow
Tuesday, August 18, 2026

मंदिर में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक से मारपीट, घर में घुसकर किया हमला

Must read

 

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटी निवासी आलोक सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 17 अगस्त की शाम करीब छह बजे वह बनकटी स्थित ठाकुर जी मंदिर पर बैठा था। इसी दौरान अजय सिंह पुत्र स्व. बडड्न और शिवम पुत्र सुनील शराब के नशे में वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।

आलोक सिंह के मुताबिक, गाली-गलौज का विरोध करने पर दोनों आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। जान बचाने के लिए वह अपने घर की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया और घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान अजय सिंह ने टकोरे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article