33.1 C
Lucknow
Tuesday, July 28, 2026

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

Must read

कायमगंज/फर्रुखाबाद। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कायमगंज कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और गश्त के दौरान छतरई से कुंवरपुर जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार युवक की पहचान हरजू नगला निवासी इन्द्रजीत (21) पुत्र करन सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह खेतों की रखवाली और जंगली जानवरों से बचाव के लिए हथियार अपने पास रखता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया। साथ ही मामले की जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article