38.1 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

18 देसी शराब के क्वार्टर के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Must read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शमशाबाद थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से देसी शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 देसी शराब के क्वार्टर बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौकी प्रभारी अनुज कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सरैया मोड़ दनियापुर के पास घेराबंदी कर ग्राम मदनपुर, कोतवाली कायमगंज निवासी शैतान सिंह को पकड़ लिया गया।
पुलिस द्वारा की गई जामा तलाशी में आरोपी के कब्जे से 18 देसी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी को थाने लाकर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article