27 C
Lucknow
Monday, September 7, 2026

युवती ने कपड़ों में लगने वाला ‘आला’ पीया, हालत बिगड़ी; लोहिया अस्पताल रेफर

Must read

कमालगंज: कमालगंज थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में एक युवती ने कपड़ों में इस्तेमाल होने वाला रासायनिक पदार्थ ‘आला’ पी लिया। इसे पीने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और हालत गंभीर हो गई।परिजन आनन-फानन में उसे कमालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने युवती का प्राथमिक उपचार किया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया। युवती को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
परिजनों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन परिस्थितियों में युवती ने यह पदार्थ पिया है।
कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मानसिंह ने पुष्टि की है कि युवती की गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article