44.4 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘जन आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’

Must read

 

देवरिया/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि जन आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। देवरिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 19 जून को अयोध्या दौरे के दौरान ही स्पष्ट कर दिया था कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “अयोध्या हम सबकी आस्था का प्रतीक है। अयोध्या पर आक्षेप मत करो, श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखो।” उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़ा हर विषय करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा है, इसलिए किसी भी तरह की अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “मैंने पहले ही कहा था कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। अब एसआईटी की रिपोर्ट आ गई है और कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है।” उन्होंने संकेत दिया कि जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच फिलहाल एसआईटी की निगरानी में चल रही है। मामले में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और जांच एजेंसियां वित्तीय लेन-देन तथा अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि सरकार इस मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article