26 C
Lucknow
Thursday, May 7, 2026

लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र, 481 चयनित

Must read

– अभ्यर्थियों को मिली सरकारी सेवा
– योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोक भवन सभागा
– – लखनऊ। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रदेश सरकार की पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 481 अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी गई।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयुष विभाग के लिए चयनित 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा विभाग के लिए चयनित 272 अनुदेशकों तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के लिए चयनित 7 नर्स, हॉस्टल वार्डन एवं कंपाउंडर को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
लोक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। सरकार ने इसे युवाओं के विश्वास और सुशासन की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article