28.7 C
Lucknow
Thursday, August 6, 2026

ट्रम्प का बड़ा ऐलान: अमेरिका के पास हथियारों का जखीरा, रक्षा रहस्य लीक करने वालों को होगी लंबी जेल

Must read

 

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका के पास हथियारों का विशाल भंडार मौजूद है और देश की रक्षा क्षमता को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि जरूरत के अनुसार बड़ी मात्रा में नए हथियार बनाए जा रहे हैं और उनकी आपूर्ति भी लगातार जारी है। ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिकी रक्षा कंपनियां इतिहास में सबसे अधिक नए रक्षा संयंत्र और फैक्ट्रियां स्थापित कर रही हैं।

ट्रम्प ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां लीक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें लंबी जेल की सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह टिप्पणी किस विशेष घटना या किस गोपनीय जानकारी के लीक होने के संदर्भ में की गई है।

इस बीच ईरान और ओमान के बीच रणनीतिक महत्व वाले होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही के लिए नए समुद्री मार्ग पर सहमति बनने की खबर सामने आई है। दोनों देशों के बीच समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के साथ वार्ता में सकारात्मक प्रगति हुई है और अगले 48 घंटे में स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओमान के साथ सहमति बनने के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता। यदि क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य दबाव जारी रहा तो सुरक्षा जोखिम भी बना रहेगा।

इसी बीच सीएनएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के साथ संघर्ष के दौरान अमेरिका अपने THAAD मिसाइल रक्षा प्रणाली के लगभग 80 प्रतिशत और पैट्रियट सिस्टम के करीब आधे इंटरसेप्टर इस्तेमाल कर चुका है।

उधर संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि इजराइली हमलों में कमी आने के बाद लेबनान में युद्ध के कारण विस्थापित हुए 8.21 लाख से अधिक लोग अपने घर लौट चुके हैं, जबकि लाखों लोग अब भी राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। पूरे पश्चिम एशिया में जारी घटनाक्रम पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article