फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद द्वारा समाजवादी चिंतक एवं “छोटे लोहिया” के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के बजरिया शालिग्राम स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव रजत क्रांतिकारी ने किया, जबकि अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने की। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जीवन समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना ही पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम प्रभारी अधिवक्ता ऋषि अवस्थी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जैसे नेता सदियों में जन्म लेते हैं और उनके आदर्श आज भी समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
सभा में ओम प्रकाश शर्मा, खुर्शीद खान, अमन भारद्वाज सहित कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वीना शर्मा, अभिषेक गुप्ता, टीटू यादव, हरिओम सक्सेना, कुँवर सिंह यादव, अभिषेक यादव, ओमकार शुक्ला, अमित बाथम, कुलदीप, रामजी मिश्रा, रिंकू यादव, अधिवक्ता अमित यादव गोल्डी, कुलदीप भारद्वाज बंटी, दिलीप भारद्वाज, विमल गुप्ता, उरूज खान, सत्यम अवस्थी, अतुल दुबे, अधिवक्ता सत्यम मिश्रा, छोटू शुक्ला, शुभम शुक्ला, साहिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


