29.8 C
Lucknow
Wednesday, August 5, 2026

कुंदन नगला में झोलाछाप चिकित्सक मरीजों की जिंदगी से कर रहा खिलवाड़, अवैध क्लीनिक संचालन की चर्चा

Must read

क्रासर
बिना पंजीकरण क्लीनिक चलाने का आरोप, तख्त पर लिटाकर चढ़ाई जा रही ड्रिप; स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी उठे सवाल
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ क्षेत्र के कुंदन नगला में एक कथित झोलाछाप चिकित्सक द्वारा मरीजों की जान से खिलवाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विमलेश नामक व्यक्ति बिना आवश्यक योग्यता और वैध पंजीकरण के क्लीनिक संचालित कर रहा है। आरोप है कि यहां आने वाले मरीजों का उपचार स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के विपरीत किया जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार क्लीनिक पर पहुंचने वाले मरीजों को बेड के बजाय तख्त पर लिटाकर रस्सी के सहारे ग्लूकोज की बोतल टांगकर ड्रिप चढ़ाई जाती है। लोगों का कहना है कि इलाज के नाम पर मरीजों से अच्छी-खासी रकम भी वसूली जाती है, लेकिन उपचार की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का कोई ध्यान नहीं रखा जाता। ऐसे में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित क्लीनिक का विधिवत पंजीकरण भी नहीं है और यह अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। इसके बावजूद लंबे समय से क्लीनिक खुलेआम संचालित होने से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी मरीज की जान भी जोखिम में पड़ सकती है।
क्षेत्रवासियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित क्लीनिक को सील कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन कार्रवाई के अभाव में ऐसे लोग दोबारा सक्रिय हो जाते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article