28.2 C
Lucknow
Tuesday, August 4, 2026

टायर फटते ही डीजल टैंकर बना आग का गोला, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

Must read

 

आजमगढ़। जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में डीजल से भरे टैंकर में आग लगने से चालक समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर मार्ग पर रात करीब 10:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि चलते समय टैंकर का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर के साथ ही टैंकर में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह आग के गोले में तब्दील हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टैंकर का शीशा तोड़कर अंदर फंसे तीन लोगों के शव बाहर निकाले गए। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि टैंकर में डीजल भरा होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article