33.4 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

दिनदहाड़े चेन लूट, चलती ऑटो से कूदकर भागीं लुटेरी महिलाएं; दो गिरफ्तार, तीन फरार

Must read

 

लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लोहिया अस्पताल के पास पांच महिलाओं के एक गिरोह ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसकी सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी महिलाएं चलती ऑटो से कूदकर अलग-अलग दिशाओं में भाग निकलीं।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता मीना देवी लोहिया अस्पताल के पास मौजूद थीं, तभी ऑटो में सवार पांच महिलाओं ने उन्हें बातों में उलझाकर उनकी सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद आरोपी महिलाएं चलती ऑटो से कूदकर फरार होने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही विभूतिखंड पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद तथा त्वरित कार्रवाई के जरिए दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अन्य आरोपी महिलाएं मौके से फरार होने में सफल रहीं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article