34.7 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फंसे 13 भारतीय नाविक, MV AMIR-1 पर मंडरा रहा खतरा

Must read

 

कीव/नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर खड़े मालवाहक जहाज़ MV AMIR-1 पर सवार 13 भारतीय नाविक लगातार खतरे के बीच फंसे हुए हैं। जहाज़ के आसपास बार-बार ड्रोन और मिसाइल हमले होने से चालक दल की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार, भारतीय दूतावास और संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से तत्काल हस्तक्षेप कर भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकालने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि चालक दल लगातार भय और असुरक्षा के माहौल में रह रहा है तथा किसी भी समय जहाज़ पर हमला होने का खतरा बना हुआ है।
रिपोर्टों के अनुसार, MV AMIR-1 पर कुल 15 चालक दल के सदस्य हैं, जिनमें 13 भारतीय शामिल हैं। जहाज़ यूक्रेन के बंदरगाह पर फंसा हुआ है और आसपास लगातार सैन्य गतिविधियां तथा हवाई हमले हो रहे हैं। इस कारण जहाज़ को सुरक्षित रूप से बाहर निकालना फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है।
इस घटनाक्रम ने एक बार फिर युद्धग्रस्त क्षेत्रों में कार्यरत भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारतीय अधिकारियों से इस मामले में जल्द सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article