31.3 C
Lucknow
Tuesday, July 28, 2026

गाजियाबाद फ्लैट बुकिंग फर्जीवाड़े में बड़ा खुलासा, 100 बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए निवेशकों के पैसे

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद को महिला डांसरों के साथ कथित वायरल वीडियो सामने आने के बाद निलंबित कर दिया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में पंचायत सचिव कथित तौर पर नशे की हालत में महिला डांसरों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद विभाग ने इसे सरकारी कर्मचारी के आचरण नियमों के उल्लंघन के रूप में लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की।
मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि सरकारी सेवकों से अपेक्षित आचरण के विपरीत पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article