34.9 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

डीपीआरओ ने की कंसलटेंट इंजीनियरों से वसूली

Must read

अपने बच्चों की शादी में सचिवों और अन्य कर्मचारियों से की सहयोग की अपील,

जनपद मैनपुरी में भी चर्चित रहे थे अविनाश चौरसिया

फर्रुखाबाद। जिला पंचायत राज विभाग में वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) अविनाश चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में जिले में कार्यरत 19 कंसल्टेंट इंजीनियरों से ₹20-20 हजार एकत्र किए गए। वहीं एक इंजीनियर से ₹30 हजार लिए जाने का भी दावा किया गया है।नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक कंसल्टेंट इंजीनियर ने बताया कि बैठक में कहा गया कि जिले में तैनाती के लिए काफी धनराशि खर्च हुई है तथा उच्च अधिकारियों की ओर से भी आर्थिक व्यवस्था बनाए रखने का दबाव है। आरोप है कि इसी के चलते सभी इंजीनियरों से हर माह एक निश्चित राशि देने के लिए कहा गया, ताकि उच्च अधिकारियों को संतुष्ट रखा जा सके और ग्राम पंचायतों के कार्यों पर किसी प्रकार की कार्रवाई न हो।
सूत्रों का यह भी दावा है कि बैठक में डीपीआरओ ने अपनी सेवा के केवल तीन वर्ष शेष होने तथा बच्चों के विवाह जैसी पारिवारिक जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए सचिवों एवं कंसल्टेंट इंजीनियरों से सहयोग की अपेक्षा जताई।
यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला पंचायत राज विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का गंभीर मामला बन सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article