33 C
Lucknow
Tuesday, September 15, 2026

डॉ. धीरज यादव ‘पंकज’ बने सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव

Must read

 

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से फर्रुखाबाद निवासी डॉ. धीरज यादव ‘पंकज’ को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। इस संबंध में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने 19 अगस्त 2026 को मनोनयन पत्र जारी किया।
मनोनयन पत्र में कहा गया है कि डॉ. धीरज यादव पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल दायित्व निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. धीरज यादव के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से जिले की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती से उठेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article